इंदौर ।   इंदौर पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है। इस ड्रीमगर्ल काल सेंटर में कई युवतियां जो लड़कों से कॉल करवाती थी। सेंटर का संचालक युवतियों के मोबाइल रिचार्ज करवाता था। विजय नगर पुलिस ने सुबह छापामार कार्रवाई करते हुए सेंटर के संचालक अतुल कुमार बोरकर और उसकी गर्लफ्रेंड वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने वहां मिली युवतियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस सेंटर के संचालक से पूछताछ कर रही है। विजय नगर पुलिस ने सुबह विजय नगर थाने से करीब आधे किमी दूर आर्बिट माल के एक ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापा मारा। यहां से करीब 10-12 लड़कियां थीं। यह लड़कियां आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर लड़कों से काल करवाती थीं और घंटों बातें करती थीं। संचालक ही उनके मोबाइल रिचार्ज करवाता था और खूब पैसा कमाता था। संचालक 10-12 लड़कियां बैठाकर यह सेंटर चला रहा था।