देश में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर शनिवार को भी राहत जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। बड़े महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुए था।

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 75.58 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 71.55 डॉलर प्रति बैरल है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान और निकोबार में मिल रहा है। अंडमान और निकोबार में एक लीटर पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

ऐसे चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

आप भी केवल एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, 92249 92249 पर RSP डीजर कोड लिखकर एसएमएस कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल -डीजल के दाम आ जाएगे।