'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का तीसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, ब्राजील के साओ पाउलो में आज कॉमिक कॉन एक्पीरियंस 2022 में मार्वल स्टूडियोज ने 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर लॉन्च किया। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने इस फिल्म के ट्रेलर के साथ दर्शकों को खुश करने के लिए जोई सलदाना को भी लोगों से मिलवाया है। जोई सलदाना फ्रेंचाइजी में गमोरा की भूमिका निभा रही हैं। अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म की कहानी
मार्वल स्टूडियोज 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' में मिसफिट्स का बैंड इस बार कुछ अलग दिखाई देगा। पीटर क्विल अभी भी गमोरा के नुकसान से जूझ रहे हैं। उन्हें ब्रह्मांड की रक्षा करने के साथ-साथ अपनी भी रक्षा करनी है। उनके टीम को ब्रह्मांड के चारों ओर एक रैली करनी होगी। यह एक मिशन है। अगर, यह मिशन असफल हुआ तो यह गार्जियंस के अंत की वजह बन सकता है।

मार्वल स्टूडियोज इंडिया की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' को 5 मई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। जारी किए गए ट्रेलर में एक बार फिर गैलेक्सी के रक्षक बनकर पीटर क्विल की पूरी टीम लौटी है, जो सबको बचाने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी टीम में गमोरा की कमी खल रही है और उन्हें पीटर भी काफी मिस कर रहे हैं। 

फिल्म में मुख्य भूमिका
'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' जेम्स गुन द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें क्रिस प्रैट, जोई सलदाना, डेव बतिस्ता, करेन गिलन, पोम क्लेमेंटिएफ़, विन डीजल, ब्रैडली कूपर, सीन गुन, चुक्वुडी इवुजी, विल पॉल्टर और मारिया बाकालोवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। केविन फीगे इस फिल्म के निर्माता हैं।