देश की राजधानी दिल्ली धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लाल किला, कुतुबमीनार, चांदनी चौक, इंडिया, जामा मस्जिद, लोटस टेंपल, अक्षरधाम, इस्कॉन टेंपल, मां काली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोधी गार्डन, मुग़ल गार्डन आदि प्रमुख स्थल हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से दिल्ली घूमने आते हैं। इसके अलावा, नाइट लाइफ के लिए भी दिल्ली बेस्ट प्लेस है।

सूफियाना, राजौरी गार्डन : अगर आप दिल्ली में नाइट लाइफ का आनंद उठाना चाहते हैं, तो राजौरी गार्डन स्थित सूफियाना रेस्त्रां जा सकते हैं। हर शुक्रवार और शनिवार को रेस्टोरेंट में सूफी नाइट का आयोजन किया जाता है। रेस्टोरेंट की इंटीरियर डिजाइनिंग आला दर्जे की है। इस रेस्टोरेंट में ईरानी ,पर्शियन फ़ूड और शोरबा का आनंद उठा सकते हैं।

Molecule :  अगर आप नई दिल्ली में सूफी नाइट का आनंद उठाना चाहते हैं, तो Molecule जाएं। इस रेस्टोरेंट में बड़े से बड़े सूफी आर्टिस्ट से आप रूबरू हो सकते हैं। हालांकि, तारीख और समय के लिए Molecule के इंस्टाग्राम हैंडल पर विजिट करना होगा। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सूफी नाइट का आनंद उठा सकते हैं।

Shalom : यह रेस्टोरेंट ग्रेटर कैलाश में है। ग्रेटर कैलाश के समीप लोटस और इस्कॉन टेंपल है। अतः आप शाम के समय में इस्कॉन, मां काली और लोटस टेंपल की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद रेस्टोरेंट में डिनर के साथ सूफी म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। Shalom में हर बुधवार और शुक्रवार को सूफी म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Zamozza : कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक कनॉट प्लेस घूमने आते हैं। खासकर, शाम के समय में भीड़ अधिक रहती है। सूफी म्यूजिक का आनंद उठाने के लिए कनॉट प्लेस स्थित Zamozza रेस्टोरेंट की सैर कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट बहुत फेमस है। इस रेस्टोरेंट में कई देशों के फूड का आनंद उठा सकते हैं।