दतिया ।    सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निरावल बिडनियां में मंगलवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान चार बच्चों की गड्ढे के गहरे पानी में डूब जाने से जान चली गई। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। जिनकी उम्र 15 से 16 साल की है। गए थे। इसी दौरान वहां बने बड़े गड्ढे में विसर्जन करते समय वह हादसे का शिकार हो गए। विसर्जन के दौरान करीब सात बच्चे डूबने लगे, तीन को मंदिर में उस समय पूजा कर रहे प्रेमनारायण कुशवाह नाम के ग्रामीण ने किसी तरह बचा लिया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। एक बच्ची का दतिया जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के संबंध में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव के बच्चे घर में विराजमान गणेश मूर्ति को विसर्जित करने के लिए सिद्धबाबा मंदिर के पास बने पानी भरे गहरे गड्ढे पर ले गए। जहां विसर्जन के दौरान कुछ बच्चों ने गड्ढे में उतरने का प्रयास किया। इस दौरान हादसा हो गया। मृत बच्चों के नाम अंश पाल पुत्र ब्रजमोहन, प्रतिज्ञा पाल पुत्री जाहर सिंह, कृष्णा पाल पुत्री रामहजूर पाल, आस्था पुत्री श्रीराम शामिल हैं। सपना पुत्री जाहर सिंह, ध्रुव और आशिक पाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और होमगार्ड की टीम रवाना की गई। कलेक्टर संदीप माकिन ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख की मदद दिए जाने के संबंध एडीएम रुपेश उपाध्याय को निर्देश दिए हैं।