ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया के 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से हाथ खींचने के बाद गोल्ड कोस्ट इन खेलों के आयोजन के लिए आगे आया है। ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेल आयोजित हुए तब गोल्ड कोस्ट ने ही मेजबानी की थी। गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया के राज्य क्वींसलैंड में स्थित है और उसने 2032 में ब्रिसबेन में ओलंपिक का आयोजन करना है।बीबीसी की एक रिपोर्ट में विक्टोरिया के मेयर टॉम टेटे के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से ओलंपिक की तैयारियों को मदद मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष खेल संस्था एथलेटिक्स ने इस कदम की सराहना की है, उसका कहना है कि गोल्ड कोस्ट इस स्थिति में है कि उसे आगे आना ही चाहिए। पांच साल पहले उसने इन्हीं खेलों की सफल मेजबानी से अपनी क्षमता दिखाई थी।राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को इन खेलों का मेजबान तलाशने में मुश्किल आ रही थी, तब अप्रैल 2022 में विक्टोरिया आगे आया था लेकिन खर्च लागत बढ़ने के कारण उसने दो दिन पहले मेजबानी से हाथ खींच लिया है।