सेवाकेंद्र पर विश्व कल्याण के लिए स्वयं को स्वाहा करने वाली संस्था की आधार स्तम्भ दीदी मनमोहनी के पुण्य स्मृति दिवस पर दी  श्रृद्धाजंलि।

सारंगपुर    नगर के वार्ड क्रमांक 10 श्री राम मंदिर परिसर मोहल्ला भेरू दरवाजा में पवित्र श्रावण मास में सप्त दिवसीय शिव माहात्म्य कार्यक्रम में राजयोगिनी बालब्रह्मचारिणी  ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी जी ने परमात्मा शिव के सत्य ज्ञान को जिज्ञासुओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि परमात्मा शिव को सभी स्वीकार करते हैं।क्योंकि वो अजन्मा निराकार स्वयंभू हैं।उनके कोई माता-पिता अथवा गुरु नही है।क्योंकि जगतपिता का कोई पिता हो ऐसा संभव नही है,सभी गुरुओं के भी सद्गुरु सद्गतिदाता परमात्मा शिव ही है।सभी धर्मों ने उन प्रकाश स्वरूप निराकार परमात्मा को स्वीकार किया है।वे सर्वोच्च,सर्वोपरि,सर्वज्ञ और सर्व गुणों में अनन्त हैं।आत्मा और परमात्मा दोनो का स्वरूप ज्योतिर्बिन्दु है परंतु परमात्मा हम सर्व आत्माओ से ज्ञान,गुण,शक्तियो में भिन्न है।वो सर्व समर्थ और सर्व शक्तियों के दाता हैं ।हम परमात्मा से सर्व शक्तियॉ प्राप्त करने वाले हैं।हम आत्माएं  भाग्यवान और शिव भगवान हैं।इसीलिए श्री राम ,श्री कृष्ण और अन्य सभी देवी देवताओं को परमात्मा शिव का ही ध्यान,पूजन, अर्चन करते दर्शाया गया है। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की महाआरती और प्रसादी वितरण का भी रसिक जन पुण्य लाभ ले रहे हैं।इस अवसर पर  पुजारी जी,समाज सेवी मोर सिंह पुष्पद,हीरालाल पुष्पद,सचिव दीपुलाल पुष्पद,निर्माण समिति के अध्यक्ष दुलीचंद पुष्पद,नगरपालिका सेवाधारी पन्नालाल बागवान माखन पुष्पद सहित बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित रहीं।साथ ही संस्था की आधार स्तंभ विश्व कल्याण के कार्य में स्वयं को स्वाहा करने वाली परम श्रद्धेय दीदी मनमोहिनी जी  के पुण्य स्मृति दिवस पर सेवाकेंद्र पर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी भाग्यलक्ष्मी दीदी, ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी,राजेंद्र जैन,जितेन्द्र चावड़ा,धर्मेंद्र सहित माताओं बहनों और पूरे ईश्वरीय परिवार ने सादर श्रृद्धाजंलि अर्पित की।