भोजपुरी सिनेमा जगत में अपने हुस्न और अदाओं से सभी को दीवाना बनाने वाली अदाकारा माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। उन्होंने बहुत ही काम समय में इंडस्ट्री को एक से बढकर एक गाने दिए है। आज उनके चर्चे इंडस्ट्री के हर व्यक्ति के जुबान पर है। माही और सुपरसिंगर नेहा राज की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक जोड़ी माना जाता है।

फिर छाई नेहा और माही श्रीवास्तव की जोड़ी

जब भी नेहा और माही साथ आती हैं तो गर्दा ही उड़ा देते हैं। इन जोड़ी के आए तक के सभी गाने सोशल मीडिया में टॉप लिस्ट में शुमार हैं। वहीं यूट्यूब पर ये गानें मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे है। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नेहा राज और माही श्रीवास्तव का धमाकेदार गाना 'कमरिया' रिलीज किया गया है।

कमरिया ने उड़ाया गर्दा

माही गाने में कहती है कि, "सोनवा के झुमका जदी लईबा न शहरिया से...छुए न देब पतरी कमरिया ये राजा...ढह देब सटबा जे अपना पजरिया से...छुए न देब पतरी कमरिया ये राजा...।"

माही की आवाज ने लूटी महफिल

गाने को खेत-खलियान के बीच फिल्माया गया है। जिसमें माही ने रंग-बिरंगी लहंगा चोली पहनी हुई है। इस एलबम में एक्ट्रेस काफी कमाल लग रही है और उनके डांस और एक्सप्रेशन के क्या ही कहने। उनके चेहरे के भाव चाहने वालों को अपना दीवाना बना रहे हैं। बीच-बीच मे नेहा राज भी गाने में नजर आ रही हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुई कमरिया

माही श्रीवास्तव और नेहा राज के कमरिया गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा पेश किया गया है। वही इसके लिरिक्स पिंकू बाबा ने लिखे हैं। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने को कोरियोग्राफ अनुज मौर्य, सनी सोनकर, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।