हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। तुलसी को पूजनीय माना गया है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही इसके वैज्ञानिक तौर पर भी कई गुण हैं। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। यह सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में भी एक कारगर औषधि है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

तुलसी के 11 पत्तों को सुखाकर उस पर सरसों के तेल और नारंगी सिंदूर से राम लिखें। इसकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। इस उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

भगवान विष्णु को अर्पित करें तुलसी

तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पर्स या अलमारी में रखें। इस उपाय से धन में वृद्धि होती है तथा घर में सुख-समृद्धि आती है। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

इस उपाय से दूर होंगे कलेश 

अगर आप अपने घर में होने वाले रोज-रोज के कलेश से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। तुलसी के 4-5 पत्ते तोड़कर साफ कर लें। इसके बाद उन्हें जल से भरे हुए पीतल के लोटे में डाल दें। इस जल को घर के दरवाजे और अन्य स्थानों पर छिड़क दें। गंगाजल में तुलसी के पत्ते मिलाकर छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

तुलसी पर रोज जलाएं घी का दीपक

शाम के समय नियमित रूप से (रविवार को छोड़कर) तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के पास आटे और घी से बना हुआ दीपक जलाएं। इससे जल्दी धन लाभ प्राप्त होता है।