सारंगपुर ।    स्थानीय राम मंदिर पंडितवाड़ी मे ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के चलते सर्व ब्राह्मण समाज की महिला मंडल ने रविवार को दोपहर २ बजे से शाम ६ बजे तक महिला एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमे मेहंदी, रंगोली, मंत्र उच्चारण, फायर लेस कुकिंग, हिंदू धर्म सम्बंधित सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मेघना रूपेश जोशी ने किया तथा आभार महिला मंडल सचिव श्रीमती किरण आशीष जोशी ने माना। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की कई मातृ शक्तिया उपस्थित थी।

कल निकलेगी शोभा यात्रा।

 मंगलवार 3 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जावेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि श्री राम मंदिर पंडितवाडी  से मंगलवार सुबह ८ बजे भगवान परशुराम का पूजन अभिषेक होकर शाम ४ बजे श्रीराम मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो तय मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल शास्त्री स्कूल परिसर पहुचेगी। जहां समाज के विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।