मध्य प्रदेश की ख्याति देश में बाघ प्रदेश के रूप में है। इंदौर के कमला नेहरू वन्यप्राणी संग्रहालय में 14 बाघ हैं, जो मध्य प्रदेश के अन्य चिड़ियाघरों से ज्यादा हैं। इनमें तीन रंग वाला अनोखा शावक भी शामिल है, जो दुनिया में अन्यत्र नहीं है।बाघों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में पिछली गणना के अनुसार 526 बाघ हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। प्रदेश के चिड़ियाघरों में भी बाघ हैं, जहां इनका संरक्षण और प्रजनन होता है। इस मामले में इंदौर मध्य प्रदेश में अव्वल है। भोपाल के वनविहार में 13 और ग्वालियर के चिड़ियाघर में सात बाघ हैं। इंदौर और ग्वालियर में सामान्य चिड़ियाघर हैं, भोपाल में वन्य प्राणियों का प्रजनन केंद्र भी है।