• शारदीय नवरात्रि 26 से होने लगी तैयारियां
  • माता की प्रतिमा को तैयार कर रहे हैं। मूर्तिकार


भोपाल ।  यूं तो माता की सवारी सिंह है। लेकिन इस शारदीय नवदुर्गा में वे हाथी पर सवार होकर आएंगी। हाथी पर सवार होने के आने को ज्योतिषाचार्य शुभ मान रहे हैं। उनका कहना है कि इससे लोगों के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए लोग बहुत तरह से उनकी पूजा उपासना करेंगे। इस बात से सभी वाकिफ है की माता की सवारी शेर है। लेकिन नवरात्रि मैं उनके वाहन उनके आगमन के दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं। इस बार वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार माता का आगमन हाथी पर होगा। जिसे शुभ माना जा रहा है। शारदीय नवरात्रि शुक्ल योग और ब्रह्म योग में शुरू होगी। 26 सितंबर को सुबह 8:06 से ब्रह्म योग लगेगा। जो 27 सितंबर को समाप्त होगा। वही शुक्ल योग 25 सितंबर सुबह 9:06 से अगले दिन 8:00 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि में यह दोनों के होने से माता के भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

जोर शोर से चल रही है तैयारियां
शारदीय नवदुर्गा महोत्सव के लिए शहर सहित प्रदेशभर में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सिंह वाहिनी मां दुर्गा की प्रतिमा को तैयार करने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। तो वही प्रतिमा स्थापित करने के लिए भक्त अभी से टेंट, लाइट, साउंड वालों की बुकिंग करा रहे हैं। कनागत खत्म होते ही जगत जननी की स्थापना शुरू हो जाएगी। सिंह वाहिनी मां दुर्गा इस बार शेर पर सवार ना होकर हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। इन दिनों में मैया की भक्ति में शहर डूबा रहेगा।