देवनाथ को बीते 24 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरीर में कमजोरी समेत उनका हीमोग्लोबिन कम था। साथ ही वह उम्रजनित समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पिछले कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे पद्मश्री से सम्मानित वयोवृद्ध कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का मंगलवार को निधन हो गया। कोलकाता के बेल्व्यू अस्पताल में सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। देवनाथ को बीते 24 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरीर में कमजोरी समेत उनका हीमोग्लोबिन कम था। साथ ही वह उम्रजनित समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। इधर उनके निधन की खबर सामने आते ही कला से लेकर राजनीति जगत में शोक की लहर छा गई।

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके निधन को कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। बता दें कि बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हाल में ही पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कार्टूनिस्ट देवनाथ के इलाज के लिए पांच लाख रुपये उपलब्ध कराए थे।