भिलाई। बीते गुरुवार को मरोदा ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती का अपने प्रेमी से झगड़ा हुआ था। उसके द्वारा मर जा कहने पर गुस्से में उसने अपनी चचेरी बहन के साथ ब्रिज से छलांग लगा दी थी।घायल बालिका की हालत में थोड़ा सुधार है, पर वह बात करने की स्थित में नहीं है। इसलिए पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है कि बड़ी बहन के साथ उसने ब्रिज से क्यों छलांग लगाई।बता दें कि उतई नगर पंचायत के पास स्थित डुमरडीह गांव की दो चचेरी बहनों ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी। जिसमें बड़ी बहन प्रियंका की मौत हो गई तथा छोटी बहन दुर्ग अस्पताल में दाखिल है। उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार होने की जानकारी मिली है, पर वह अभी पुलिस को बयान देने की स्थित में नहीं है।बताया जा रहा है कि मृतका प्रियंका बांधे अपनी चचेरी छोटी बहन को लेकर गुरुवार दोपहर उतई कालेज गई थी। वहां प्रियंका ने बातों बातों में अपने प्रेमी का मोबाइल देख लिया। मोबाइल में किसी दूसरी लड़की का मैसेज था। पुलिस के मुताबिक इस बात पर प्रियंका ने मर जाने की धमकी दी। गुस्से में प्रेमी ने भी जा मर जा कह दिया। इस बात पर वह अपनी छोटी बहन के साथ ब्रिज से कूद गई। पुलिस को तथ्यात्मक जानकारी के लिए घायल बालिका के बयान का इंतजार है।